विधानसभा में भाषण प्रस्तुत करता कैराना का छात्र समीर। स्रोत कॉलेज
- फोटो : संवाद
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र समीर ने युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में विधानसभा लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद महोत्सव के अंतर्गत अपना भाषण प्रस्तुत किया।
यह भाषण भारत के संविधान के 75 वर्ष, अधिकारों, कर्तव्यों और प्रगति की यात्रा विषय पर प्रस्तुत किया। लखनऊ में भाषण देकर लौटे समीर ने बताया कि नोडल जिला सहारनपुर के प्रतिभागियों को दिनांक 29 मार्च को विधान सभा में भाषण का अवसर प्राप्त हुआ। समीर ने कहा कि ये दो दिन उनके जीवन के अविस्मरणीय एवम उपलब्धिपूर्ण पल है, जो सदैव उनकी स्मृति में रहेंगे और और उनको प्रेरित करेंगे। उन्होंने अपने माता - पिता, प्राचार्य, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्र पाल सिंह एवम प्राध्यापकगण डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राम कुमार, डॉ विपुल सिंह, डॉ मुकेश कुमार, डॉ नीतू त्यागी, डॉ रीनू एवम डॉ डॉली ने समीर के राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।