फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर महिलाओं के वाहनों की हुई अच्छी खासी बिक्री,पत्नी- बच्चों की स्कूटी रही पसंद

Thu, 05 Nov 2020 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली दिल्ली रोड पर बाइको के शोरूम में रजिस्ट्रेशन कराते लोग( - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
करवा चौथ पर वाहनों की हुई अच्छी खासी बिक्री
विज्ञापन

शामली। करवा चौथ के त्योहार पर आटोमोबाइल का अच्छा कारोबार रहा। ग्राहक सुबह से बाइकों की बुकिंग कराने, डिलीवरी लेने के लिए आटोमोबाइल शोरूम पर पहुंचने प्रारंभ हो गए। दिवाली-धनतेरस की अच्छी खासी बुकिंग हुई। करवा चौथ पर बाइकों को खरीद कर ले गए है। स्कूूटी की अच्छी खासी नकद बिक्री हुई। एक्टिवा की पूूरे दिन में 12 खरीदारी की गई।
विज्ञापन

शहर में आटो मोबाइल के छह शोरूम है। करवाचौथ के दिन आटोबाइल पर दिवाली-धनतेरस के लिए बाइकों की बुकिंग कराने की ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली रोड स्थित आटोमोबाइल पर करवा चौथ के लिए 15 एक्टिवा की बुकिंग की गई, जिसमें 12 स्कूटी की बिक्री हुई। आटोमोबाइल सेंटर संचालक अंकुर कुमार बताते हैं कि करवा चौथ के दिन बुक कराई गई स्कूटी को हाथी करौंदा निवासी अनु मलिक, आकांक्षा शामली, सचिन गर्ग शामली ने डिलीवरी प्राप्त की। तीन- चार ग्राहक बुकिंग की स्कूटी को लेने नही आए हैं। शहर के करनाल रोड स्थित पुष्पेद्र शर्मा का कहना है कि धनतेरस और दिवाली की बुकिंग प्रारंभ होगई है। उनकी बाइक की पांच छह बुकिंग हुई है। शहर में करवाचौथ पर शोरूम से 50 से ज्यादा बाइकों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें