शामली/कैराना। पंचायत चुनाव के नामांकन की तिथि नजदीक आते ही नामांकन पत्रों की बिक्री भी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जिले में 1127 नामांकन पत्रों की खरीद हुई। अब तक जिले में 7625 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं।
शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 314, ग्राम प्रधान के लिए 293, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 483 तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 37 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिले में अब तक क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2346, ग्राम प्रधान पद के लिए 2771, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2165 तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 343 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। जिले में तीसरे चरण में चुनाव होना है। 13 और 15 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
उधर, कैराना में शुक्रवार शाम पांच बजे तक प्रधान पद के लिए 531 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके थे। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 604, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 551 नामांकन पत्रों की खरीद हुई। 13 और 15 अप्रैल को खंड विकास कार्यालय पर नामांकन पत्र जमा होंगे।