फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफी समाज के सम्मेलन में शिक्षा पर जोर

Mon, 05 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
सैफी समाज के सम्म्ेलन में वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में  सैफी समाज का सम्मेलन शहर के दिल्ली रोड स्थित मदरसा इमदादिया रशीदियां में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शकील भारती रहे।  इसमें समाज के लोगों को एकजुट होकर शिक्षा पर जोर देने के लिए जागरूक किया। 
विज्ञापन


दर्जा प्राप्त मंत्री शकील भारती ने कहा कि सैफी समाज एक पढे़ लिखे लोगों का समाज है। उन्होंने सभी को अपने बच्चों की शिक्षा पर जोर देने के लिए जागरूक किया ताकि समाज के बच्चे आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर सके। इसके साथ हर उन्होंने समाज में फैली बुराईयों को खत्म करने का भी आह्वान किया।

दर्जा प्राप्त मंत्री हाजी इसरार ने समाज में फैली बुराइयों को एकजुट होकर खत्म करने का निवेदन किया। जिससे समाज में कोई बिखराव ना आ सके। वही समाज में होने वाले छोटे-छोटे झगड़ों को आपस में ही सुलझाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में आए गणमान्य लोगों का स्वागत कर सम्मानित किया। इस दौरान अहसान सैफी, अख्तर सैफी, मुस्तकीम अली, निजामूद्दीन सैफी, शादाब सैफी, दिलशाद सैफी, जमील सैफी, फईमुद्दीन, शबाना सैफी, डॉ. खुर्शीद अनवर, शलीम सैफी, सरफराज, इस्लाम, अनीसुर्रहमान, आश मौहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें