फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हवन के बाद निकला कारवां, कामाख्या से पशुपतिनाथ तक यात्रा, 12 दिन में होंगे कई तीर्थों के दर्शन

Wed, 24 Jun 2026 10:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के बड़गांव से 25 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था कामाख्या देवी और पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले हवन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।
विज्ञापन
हवन करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बड़गांव कस्बे से सोमवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था मां कामाख्या देवी और भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले शिव मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की गई।

हवन-पूजन के साथ हुआ यात्रा का शुभारंभ

विज्ञापन

यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति देकर मंगल यात्रा की प्रार्थना की। पंडित मुकेश शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: UP: हम दोनों ने शादी कर ली है; युवतियों ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, चर्चा में समलैंगिक विवाह का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

25 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
आयोजक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि जत्थे में कस्बे और आसपास के गांवों के 25 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं। सभी श्रद्धालु धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ देश और समाज की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।

कामाख्या और पशुपतिनाथ में करेंगे दर्शन
यात्रा के दौरान श्रद्धालु पहले असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

काशी और अयोध्या भी जाएंगे श्रद्धालु
आयोजकों के अनुसार वापसी यात्रा में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में रामलला के दर्शन भी करेंगे। पूरी धार्मिक यात्रा लगभग 12 दिनों में संपन्न होगी।

फूल-मालाओं से दी विदाई
यात्रा पर रवाना होने से पहले परिजनों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पप्पू प्रधान उर्फ श्याम सिंह, अमरीश राणा, कालूराम प्रधान, नकली सिंह, प्रीतम राणा, सुखपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, रामनाथ शर्मा और दिनेशपाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें