फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ौली से सहारनपुर शहर तक होगा फोरलेन  

Mon, 08 Jan 2018 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
शामली। मेरठ- करनाल फोरलेन को जोड़ने वाले बिडौली-चौसाना, गंगोह, नकुड़, सहारनपुर शहर तक के मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में शामिल करने की सैंद्धातिक स्वीकृति मिली गई है। इस मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके अलावा गन्ना राज्य मंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने जिले की तीन सड़कों के तीस करोड़ रुपये की लागत के इस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ- करनाल फोरलेन को जोड़ने वाले बिड़ौली- चौसाना, गंगोह, नकुड़ से होकर सहारनपुर तक जाने वाले मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में शामिल करने की सैंद्धातिक स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इस मार्ग को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बिडौली से गंगोह, नकुड़, सहारनपुुर शहर तक 80 किमी मार्ग है। इसके अलावा प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा के थानाभवन क्षेत्र की तीन सड़कों की सूरत बदलेगी। सहायक अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि इनमें थानाभवन- गढ़ीपुख्ता मार्ग, गंदेवड़ा -भैसवाल मार्ग और थानाभवन- यारपुर खेड़ा गदई शामिल है। सभी सड़कों को साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। तीस करोड़ रुपये की लागत के तीन सड़कों के इस्टीमेट बनाकर गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन को भेज दिया गया है। एक माह में शासन से धनराशि की स्वीकृति मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें