फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित चलेंगे, रहेंगे सुरक्षित

Tue, 17 Nov 2015 12:51 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यातायात माह के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन


सोमवार को वीवी इंटर कॉलेज से यातायात माह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ डीएम ओपी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने यातायात नियम लिखी पोस्टर और बैनर लेकर जागरूकता जगाई। इस दौरान बच्चों ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रति भी चेताया। बच्चों ने संदेश दिया कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन न करने से होती है।

 रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने दुपहिया वाहनों पर हेलमेट और चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करने पर जोर दिया। वीवी इंटर कॉलेज में एआरटीओ कय्यूम अली ने बच्चों को शपथ दिलवाई। इसके बाद शिक्षण संस्थानों में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलवाई। ट्रैफिक इंस्पेक्टर चमन सिंह, अनुराग शर्मा, वीके गुलाटी, एसके आर्य, लोकेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें