फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
विज्ञापन

शामली। गांव पावटी कलां से झिंझाना सीएचसी 108 एंबुलेंस में ले जाते समय महिला को बीच रास्ते में प्रसव हो गया। एंबुलेंस पर मौजूद ईएमटी ने आशा की मदद से महिला को सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद दोनों को सीएचसी झिंझाना में भर्ती कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कॉल आने पर 108 एंबुलेंस पावटी कलां पहुंची। एंबुलेंस पर ईएमटी कमल सिंह और चालक सोनू कुमार थे। प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती जुलेखा को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी झिंझाना जा रहे थे। ईएमटी ने बताया कि रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस को रोकना पड़ा। इसके बाद आशा सीमा की मदद से महिला को सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने नवजात बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को सीएचसी झिंझाना में ले जाकर भर्ती कराया गया। सीएचसी में हुई जांच के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें