शामली। सहारनपुर, दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शामली में स्थित गोल चक्कर को अब संत शिरोमणि नामदेव महाराज चौक के नाम से जाना जाएगा। सोमवार को चौक का उद्घाटन शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने किया।
उन्होंने कहा कि समाज में इस प्रकार से संतों के नाम पर चौक व सड़कों के नाम रखे जाने चाहिए। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी इससे शिक्षा ले। इस अवसर पर श्री नामदेव समाज शामली के अध्यक्ष बालेश नामदेव, वंश नामदेव, अमन नामदेव, चिराग नामदेव, राहुल नामदेव, रवि नामदेव, उत्तम नामदेव, मन्नू लाल नामदेव, प्रमोद नामदेव, अजय नामदेव, रजत नामदेव, राहुल बेदी, डॉ. पवन नामदेव, प्रमोद नामदेव, नवीन नामदेव, कैलाश चंद गोत्रा, श्रवण नामदेव, अशोक गोत्रा, आदेश नामदेव आदि मौजूद रहे।