फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शव को ठिकाने लगाने का सहयोगी सचिन जेल भेजा

Sat, 06 Jun 2026 09:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकुर हत्याकांड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में सगे भाई अंकुर की हत्या के मामले की जांच में प्रकाश में आए आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया गया। उसे शव को ठिकाने में सहयोग करने का आरोपी बनाया है।
क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में सगे भाई अंकुर की हत्या के मामले में आरोपी कपिल जेल में है। मृतक की मौसी जयवीरी और ग्रामीणों ने इस हत्याकांड में गांव के युवक आदि कई शामिल हैं। गांव के एक युवक का नाम उछलते ही मामला गहरा गया था। पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में नौ बीघा जमीन के लिए बड़े भाई कपिल ने छोटे भाई अंकुर की हत्या कर शव को सेंचुरी क्षेत्र में दबा दिया था। घटना पांच मई की थी। मुख्य आरोपी कपिल को जेल भेज दिया गया है। आरोपी सचिन को तजपुरा नाले की पटरी से गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की गई। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में सचिन ने बताया कि अंकुर की हत्या के बाद आरोपी कपिल ने उसको फोन किया। फोन में बैलेंस न होने की वजह से वह कपिल के घर गया। कपिल की पत्नी से पूछा तो उसने कहा कि वह खेत पर गया होगा। उसके बाद वह खेत पर गया तो उसने अपने भाई अंकुर के शव को ठिकाने लगाने में मदद करने के लिए कहा। पहले उसने मना किया लेकिन बाद में वह उसकी बातों में आ गया। कपिल ने वादा किया था कि सारा आरोप में अपने ऊपर ले लूंगा। उसने उसके भाई अंकुर के शव को सेंचुरी क्षेत्र में बाइक पर रखवा कर दबवाने चला गया।
विज्ञापन

शनिवार को आरोपी सचिन को न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में को सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें