फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करें

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अधिकारियों से कहा कि संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिला स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय बैठक हुई। जिसमें डीएम ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 10 जून से 25 तक चलाया जाएगा। उन्होंने सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर को निर्देश दिए कि वे सभी संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा और अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना बनाकर प्रत्येक दशा में चार जून तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि इस पखवाड़ा के अंतर्गत साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, पेयजल आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए किसी प्रकार का ज्वर या बुखार होने पर नजदीक के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोगी को इलाज के लिए तुरंत ले जाएं। शौच के बाद और खाने से पहले साबुन से हाथ अच्छी तरह धोयें। घर के आसपास सफाई रखें और घर का कूड़ा करकट कूड़ेदान में रखे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रामक रोग प्रदूषित जल के सेवन एवं दूषित भोजन करने से होता है। मलेरिया, डेंगू, जेई आदि वेक्टर जनित रोग जल भराव से पैदा होने वाले मच्छरों से होता है। इसके लिए डीएम ने एन्टी लार्वा का छिड़कव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय भटनागर, नोडल अधिकारी अनिल कुमार, एससीएमओ डॉक्टर सफल कुमार, एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर विनय कुमार, मलेरिया निरीक्षक समीउल्लाह खां, राजेश कुमारी, एसीएमओ डॉक्टर नेतराम, डॉक्टर केपी सिंह, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, शामली पालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह और सभी ब्लाक स्तरीय अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें