फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने दिखाए तेवर पारा पहुंचा 40 डिग्री

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गर्मी लू के चलते लोग हाल बेहाल है। भीषण गर्मी और लू चलने से सोमवार को दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार को मौसम का सबसे गरम दिन रहेंगे। दिन का तापमान 43 व 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

 पिछले दो दिनों से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले तीन दिन में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सोमवार को भीषण गर्मी और लू के चलते से गर्मी- लू से बचने के लिए महिलाएं, पुरुष और युवा मुंह और सिर पर कपड़ा लपेट कर निकले। गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए छाते का प्रयोग किया गया। भीषण गर्मी और लू के चलने से सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पूरे सप्ताह रिकार्ड तोड़ गर्मी होगी। मंगलवार और बुुधवार को गर्मी बढ़ने से दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस,   बृहस्पतिवार को 43 डिग्री सेल्सियस शुक्रवार, शनिवार को भीषण गर्मी होने से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जाएगा। इन चार दिन रिकार्ड तोड़ गर्मी होने से इस साल का सबसे गरम दिन रिकार्ड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें