फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, मेरी इच्छा है इस बार अपनी बेगम के साथ खोलूं रोजा

Tue, 30 Apr 2019 11:24 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file photo - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दो फीट के 26 वर्षीय युवक ने एसडीएम के दरबार में पहुंचकर गुहार लगाई कि वो बालिग है और निकाह करना चाहता है। उनके पिता और चाचा उसका घर बसता नहीं देखना चाहते। एसडीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस युवक के पिता से बातचीत की। कोतवाली प्रभारी से अजीम ने हाथ जोड़ कर कहा कि साहब मेरी तमन्ना है कि इस बार की ईद का पहला रोजा में अपनी बेगम के साथ ही खोलूं। अगर मेरी शादी में कोई रुकावट डाले तो उसे जेल भेज दो। कोतवाल नागर ने अजीम के पिता को कहा कि कही से भी छोटी लड़की देख कर इसका निकाह जरूर करा दो।  
विज्ञापन

एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को मौके पर जाकर जांच करने को लिखा। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर, दो एसआई व कांस्टेबल अजीम के पिता की कपड़े की दुकान पर पहुंचे। यहां भी अजीम ने आरोप लगाया कि जब भी लड़की वाले उसे देखने के लिए आते हैं, तो उनके पिता और चाचा उसकी बुराई करके उसे भगा देते हैं। पिछले चार सालों से परिवार वाले कुछ नहीं कर रहे। वो  अपनी शादी के लिए लखनऊ जाकर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से भी मिल चुका है। दोनों ने उसे शादी कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक भी उसकी शादी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें