फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बस सेवा योजना अटकी : 28 सीटर बस खरीदने में मुश्किल

Sun, 26 Apr 2026 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत 28 सीटर बसों की खरीद को लेकर जिले में स्थिति संतोषजनक नहीं है। बस खरीदने की अंतिम तिथि नजदीक होने के बावजूद अब तक एक भी निजी बस की खरीद की पुष्टि नहीं हो सकी है, जिससे योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

बस खरीदने के लिए यूपी रोडवेज लखनऊ मुख्यालय की ओर से 28 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद बस मालिक 17-18 लाख रुपये की लागत वाली 28 सीटर बस खरीदने में असमर्थ नजर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव को बस सेवा से जोड़ना है। इसके लिए निजी बसों को रोडवेज निगम से अनुबंधित करने की व्यवस्था की गई है। शामली जिले में 32 निजी बसों के लिए आवेदन स्वीकृत किए गए हैं और करीब 230 गांवों को जोड़ते हुए 32 रूट भी निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज लखनऊ के महाप्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधकों से अब तक किसी भी 28 सीटर निजी बस की खरीद की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल के बाद संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्थिति की जानकारी मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें