फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सफाई अभियान शनिवार-रविवार को चलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने सभी एसडीएम, डीपीआरओ और बीडीओ को मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रत्येक शनिवार और रविवार को विशेेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को वर्चुअल बैठक के दौरान डीएम जसजीत कौर ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर कोविड-19 का प्रोटोकॉल एवं अन्य आवश्यक सुविधा जैसे पानी, शौचालय, रैंप, लाइट फर्नीचर आदि को दुरुस्त कर लें। कोविड-19 का एक केस पाए जाने पर 25 मीटर एवं एक से अधिक केस पाए जाने की स्थिति में 50 मीटर का कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए।
कंटेनमेंट जोन में सक्रिय मामलों की खोज एवं सैनिटाइजेशन सहित निगरानी समितियों को सक्रिय करते हुए निगरानी समितियों का सहयोग लिया जाए। 14 अप्रैल तक चलने वाले विशेष टीका अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाया जाए।
विज्ञापन

-------------
मंडी में जमा न होने दें भीड़
शामली। डीएम ने मंडी खुलने व बंद होने के संबंधित में निर्देश जारी कर दिए हैं। मंडियों को इस प्रकार संचालित की जाए जिसमें वहां फुटकर बिक्री आदि के कारण भीड़ भाड़ न हो सके। मंडी में अलग-अलग दुकानों को अलग-अलग समय पर खोला जाए। फुटकर दुकानें सुबह सात से शाम सात बजे तक खोली जाएं, ताकि एक समय पर ज्यादा व्यक्ति एकत्रित न हों। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मोबाइल इकाई द्वारा डोर-स्टेप डिलीवरी से ही फल, सब्जी आदि नागरिकों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने इस व्यवस्था को लागू करने के लिए मंडी समिति सचिव को निर्देश दिए हैं।
-----------
कार्यालयों और औद्योगिक इकाइयों में बनाएं हेल्प डेस्क
कोरोना से बचाव के लिए कलक्ट्रेट, तहसील, विकास भवन, ब्लॉक एवं अन्य कार्यालयों के साथ ही औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए हैं। कोविड हेल्प डेस्क नहीं बनाने पर जिम्मेदारी कार्यालय अध्यक्ष की होगी। जिन कार्यालयों में अभी कोविड हेल्प डेस्क स्थापित नहीं किया गया है। उन कार्यालयों एवं संस्थानों में तत्काल स्थापित किया जाए।
--------
परीक्षाएं जारी रहेंगी, अन्य स्कूल बंद
डीएम जसजीत कौर ने सभी माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षा संस्थान में शिक्षण कार्य 30 अप्रैल तक बंद करने के जारी किए हैं। जहां परीक्षाएं चल रही हैं वहां परीक्षाएं जारी रहेंगी। जिले के सभी कोचिंग सेंटर भी 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। कोचिंग संस्थान ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें