फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चेकिंग के डर से यमुना में कूदा मजदूर

Sat, 22 Feb 2025 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में यमुना पुल से नीचे गिरे मजदूर की तलाश करते गोताखोर-संवाद
विज्ञापन
कैराना। बृहस्पतिवार की देर रात हरियाणा की फैक्ट्री में मजदूरी करके बाइक से लौट रहे तीन युवकों को पुलिस ने कैराना पुल पर चेकिंग के लिए रोकना चाहा। जिस पर पीछे बैठा एक मजदूर रास्ता समझकर पुल की रेलिंग के ऊपर से यमुना में कूद गया। यमुना में डूबे मजदूर नासिर का बीस घंटे बाद भी कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब साढे 8 बजे तोहिद निवासी पुसार थाना दोघट, नाजिम निवासी बहारसी थाना कांधला व नाजिम का भांजा 18 वर्षीय नासिर निवासी गांव मुकंदपुर थाना छपरौली जनपद बागपत बाइक से फैक्टरी में काम करके घर वापस जा रहे थे। यमुना पुल पर चेकिंग होती देख बाइक चला रहे तोहिद ने बाइक रोक दी तथा नाजिम व उसका भांजा नासिर बाइक से उतर गए। नाजिम ने बताया कि उसका भांजा घबरा कर पुल के बराबर में रेलिंग के बीच पैदल चलने का रास्ता समझकर रेंलिग पार करके कूद गया ,लेकिन वहां रास्ता नहीं था तथा नासिर यमुना नदी में गिर गया। पहले तो दोनों ने नासिर को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे में पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी।
रात में ही गोताखोर मौके पर पहुंचे। शुक्रवार सुबह गोताखोरों ने नाव के सहारे यमुना में गिरे मजदूर की तलाश की, लेकिन 20 घन्टे बीत जाने के बाद भी मजदूर का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि मजदूर को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें