झिंझाना। शादी में डीजे नहीं बजाया जाएगा, यह कहकर उलमा से निकाह करा लिया, लेकिन इसके बाद भी शादी में डीजे बजाया गया। जिसके कारण झूठ बोलने वाले दूल्हे की मौत हो गई। उक्त बातें कहते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामले की जांच कराई गई तो दूल्हा सुरक्षित अपने घर पर मिला। पुलिस और खुफिया विभाग अफवाह फैलाने वाले की जांच में जुटी है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने कहा कि शादी में डीजे बजाने को लेकर कस्बे में बैठक हुई थी, जिसमे उलमाओं ने निर्णय लिया था कि अगर किसी के यहां शादी में डीजे या आतिशबाजी की गई तो कोई भी इमाम या मौलवी उसका निकाह नहीं पढ़ाएगा। कस्बे में आई एक बारात के लोगों ने धोखे से इमाम से निकाह पढ़वा लिया। कहा कि शादी में डीजे नहीं बजाया जाएगा। बाद में डीजे पर नाच गाना और आतिशबाजी की। अगले दिन इसी परिवार के युवक की बरात हरियाणा के पानीपत गई थी, जिसमे आलिमों की बेइज्जती करने पर युवक की सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। पड़ताल करने पर पता चला कि दूल्हे की साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई। हालांकि पड़ोस के रहने वाले यूनुस की कैराना रोड गांव गोगवान के निकट बाइकों की भिड़ंत हो गई थी, जिसमे व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।ल