फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टोल प्लाजा पर बखेड़ा, 24 को धरने-प्रदर्शन का किया एलान

विज्ञापन
जलालाबाद में टोल प्लाजा पर अधिकारियों से वार्ता करते भाजपा नेता । संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दभेड़ी टोल प्लाजा शुरू होते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। भाजपा नेता और किसान यूनियन व किसान मजदूर संगठन के लोग टोल प्लाजा कर्मियों से वार्ता करने पहुंचे। किसान मजदूर संगठन ने 24 मार्च को धरना प्रदर्शन को एलान कर दिया, जिसका सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दभेड़ी टोल प्लाजा शनिवार को शुरू हुआ है। स्थानीय वाहन स्वामियों से टोल शुल्क वसूले जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। टोल के आसपास रहने वाले लोगों से टोल वसूली शुरू की गई तो वह भड़क गए। उन्होंने कहा कि लोकल में टोल टैक्स नहीं लगना चाहिए।
भाजपा नेता ठाकुर जयपाल सिंह, विहिप नेता प्रदीप पुंडीर, अर्जुन सिंह, बंटी कश्यप, नीरज आदि कार्यकर्ताओं के साथ टोल मैनेजर कृपाल सिंह से मिलने गए और टोल प्लाजा के आसपास के गांवों के लोगों से टोल शुल्क लेने को लेकर वार्ता की। इस दौरान दोनों के बीच नोकझोंक होने पर टोल मैनेजर ने एनएचएआई की गाइड लाईन का हवाला दिया व 340 रुपये में एक माह का पास बनाए जाने की बात कहीं जिस पर सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन

इसी दौरान किसान यूनियन व किसान मजदूर संघ से जुडे़ लोगों ने पहुंचकर यही मांग दोहराई गई । किसान मजदूर संघ ने 24 मार्च को टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन की घोषणा की। टोल मैनेजर कृपाल सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य किसी से उलझाना नहीं है। सरकार की गाइड लाइन का पालन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें