फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने शहर में निकाला पथ संचलन

Fri, 08 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में हिंदू संगठनों ने हवन यज्ञ और बाइक रैली निकाली। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहर के मुख्य मार्गों पर पथ संचलन निकला।
विज्ञापन


बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक रैली निकाली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराव हेडगेवार के जन्मदिवस पर दोपहर दो बजे श्री हनुमान धाम स्थित अग्रसेन बारात घर में जिले भर के संघ कार्यकर्ताओं हाथों में लाठी लेकर गणवेश के रूप में उपस्थित हुए।

मेरठ प्रांत के विभाग के संघ चालक श्याम पाल फौजी ने संघ की विचार धारा से अवगत कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने का आह्वान किया। बाद में गणवेश धारी संघ कार्यकर्ताओं का पथ संचलन अग्रसेन बारातघर से बुढ़ाना रोड, नाला रोड होते हुए वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक से होते हुए अग्रसेन चौक शामली कोतवाली होते हुए श्रीहनुमान धाम पर समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र संगल, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ट के संयोजक डॉ. मनोज चौधरी, संघ के नगर कार्यवाह दीपक गुप्ता, पवन, अमित, अजय, महेंद्र, जिला प्रचारक क्रांति समेत भाजपा नेता, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रकाशवीर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर       कालेज के प्रधानाचार्य आनंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें