कैराना। महिला राशन डीलर से दो लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है। वही आरोपी द्वारा महिला के घर के आगे जाकर झगडा करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला आर्युपरी निवासी निराश्रित महिला मुरशीदा ने बताया कि वह राशन डीलर है। मोहल्ले की ही एक युवक व उसका साथी उससे दो लाख की मांग करता है।
आरोपी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। शनिवार दोपहर वह तथा उसका बेटा अनस घर पर थे। इसी दौरान आरोपी व उसका साथी उसके घर पर आये तथा गाली गलौज करते हुए दो लाख रुपये मांगे। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद