फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ई-रिक्शाें के लिए रूट किए तय

Mon, 12 Jan 2026 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली नगर पालिका में बैठक में मौजूद पालिका चेयरमैन व एआरटीओ। स्रोत नगर पालिका
विज्ञापन
शामली। शहर में बढ़ते यातायात जाम को नियंत्रित करने, सड़क सुरक्षा व सुगम आवागमन करने के लिए पालिका चेयरमैन अरविंद संगल और एआरटीओ रोहित राजपूत की अध्यक्षता में सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में हुई बैठक में विचार विमर्श के बाद ई रिक्शाओं के रूट तय किए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज ने बताया कि शहर में लगभग 3000 ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं, जिनमें से केवल 1500 पंजीकृत हैं। शेष ई-रिक्शा आसपास के गांवों से अवैध रूप से संचालित है। जाम की समस्या कम करने के लिए सभी ई-रिक्शाें पर नंबर और निर्धारित रूट लागू करना अनिवार्य है। विचार विमर्श के बाद शहर में ई रिक्शाें के 10 रूट तय किए गए। पालिका चेयरमैन ने बताया कि तय किए गए रूट पर ई रिक्शा के संचालन की तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी।
बैठक में अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी, सभासद रोबिन गर्ग, विनोद तोमर, डॉ. राजेन्द्र संगल, रामनिवास सैनी, गुलजार मंसूरी, इरशाद उर्फ कालू कुरैशी, कर अधीक्षक योगेश कुमार, राजस्व निरीक्षक चंद्रकिशोर पटेल, लिपिक अनिल कुमार शर्मा, प्रदीप बिड़ला और सतबीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस तरह से तय किए गए रूट
- विजय चौक से गुरुद्वारा वाया फव्वारा चौक, स्टेट बैंक, हनुमान टिल्ला रोड, फाटक
- विजय चौक से रेलवे स्टेशन वाया टिकैत चौक, रेलपार होते हुए गुरुद्वारा तक
- विजय चौक से भिक्की मोड वाया माजरा रोड, गढ़ी अड्डा, देव गार्डन, नई मंडी, थाना आदर्श मंडी तक
- अजंता चौक से दिल्ली रोड, खेड़ी करमू तक
- अजंता चौक से विजय चौक, करनाल रोड, एमएस फार्म तक

- अजंता चौक से फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड होते हुए फाटक गुरुद्वारा तक

- अजंता चौक से भिक्की मोड, माजरा रोड, देव गार्डन, गढ़ी बस स्टैंड तक

- विजय चौक से आईसीआईसीआई बैंक, बुढ़ाना रोड फाटक, सिंभालका तक

- गढ़ी बस स्टैंड से वीवी डिग्री कॉलेज, नई मंडी, पुलिस लाइन तक

- गुरुद्वारा से बनत व साईं मंदिर तक

बड़े वाहनों पर प्रतिबंध

बड़ा बाजार से कबाड़ी बाजार वाले मार्ग पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कार, ट्रैक्टर-ट्राॅली जैसे बड़े वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा फव्वारा चौक से कबाड़ी बाजार और गांधी चौक मार्ग पर ई-रिक्शाें को अनुमति नहीं दी जाएगी।

नगर विकास और सुचारू यातायात के लिए साझेदारी

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी, चेयरमैन अरविंद संगल और सभासदों ने शहर के विकास और जाम मुक्ति के लिए ई-रिक्शाें के रूट निर्धारण की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि शहर की सड़कों पर उचित रूट लागू होने से न केवल जाम कम होगा बल्कि नागरिकों के लिए यातायात भी सुरक्षित और सुगम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें