फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Jan 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में सुभाष चौक पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
शामली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने माजरा रोड से शिव चौक तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता माजरा रोड पर इकट्ठा हुए। वहां से पैदल मार्च करते हुए शिव चौक पर पहुंचे। इस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की। पार्टी के जिलाध्यक्ष श्योराम सिंह ने केंद्र सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करवाए और वहां हिंदुओं पर अत्याचार व हमले करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बांग्लादेश देश के खिलाफ ठोस कदम इसलिए नहीं उठा रही क्योंकि अडानी व अंबानी वहां पर व्यापार चला रहे है । उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर अल्पसंख्यक हिंदुओं की रक्षा करने की मांग की। इस अवसर पर सत्यप्रकाश, दिनेश, सुुरेंद्र मुकुल, बबलू, देवराज, बलराज, विवेक, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें