फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की कच्ची छत गिरी, वृद्धा समेत तीन दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में मकान की कच्ची छत गिरने से मलबे में वृद्धा और किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को मनीष (19) अपने छोटे भाई आसू (12) और दादी कलावती (75) के साथ कमरे में सो रहा था। रात के करीब ढाई बजे अचानक मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में परिवार के तीनों सदस्य दब गए। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें