फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव बहावड़ी निवासी प्रेम ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र निखिल आरके इंटर कालेज में कक्षा-11 में पढ़ता है। सुबह करीब आठ बजे वह घर से गया था। दोपहर तक भी जब वह नहीं लौटा तो गांव में उसकी तलाश की गई। प्रेम के मुताबिक इसी दौरान भिक्का माजरा निवासी गांव के दो किशोर निखिल के दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि सुबह उसका फोन आया था। उसने गांव के निकट एक ईंट भट्ठे पर खुद को होना बताते हुए उन दोनों को बुलाया था, लेकिन उन्होंने उसे घर पर आने के लिए कहा था। इसके बाद वह न तो उनके घर पहुंचा और न ही ईंट भट्ठे पर जाने का पता चला। छात्र का फोन बंद आ रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें