शामली। केके पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें खो-खो, कबड्डी, लंबी, ऊंची कूद और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। लंबी कूद में रोहित और ऊंची कूद में प्रदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को मोहल्ला रेल पार स्थित केके पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक चंदन सिंह ने सफेद कबूतर उड़ाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेलों का भी महत्व है। खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है, इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में रुचि लेनी चाहिए। इस दौरान पहले दिन खोखो, कबड्डी, लंबी और ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें लंबी कूद में रोहित निर्वाल, ऊंची कूद में प्रदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खोखो की प्रतियोगिता में ग्रुप ए और बी की टीमों के बीच मैच हुआ।
इसमें दोनों टीमें बराबर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा आठ और कक्षा नौ और दस की संयुक्त टीमों के बीच हुआ। इसमें कक्षा आठ की टीम ने 33-15 से मैच जीता। म्यूजिकल चेयर में नर्सरी के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, रवि मलिक, सरिता गुप्ता, लवकुश, शुचिता, साधना, अनुज आदि रहे।