ऊन। ऊन शुगर मिल में बुधवार से पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। इस दौरान हवन पूजन कराया गया। इस मौके पर प्रथम बोगी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
बुधवार को ऊन की सुपीरियर फूड ग्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड का पेराई सत्र बुधवार को शुरू हो गया। इस दौरान पंडित प्रवीण शर्मा ने हवन यज्ञ कराया। जिसके बाद चेयरमैन राणा रणजीत सिंह और राणा इंदर सिंह ने चेन में गन्ना डालकर पेराई शुरू कराई।
इस दौरान यूनिट हैड जीएस खेरा ने मिल में प्रथम भैंसा बोगी लेकर आए किसान नरेंद्र पुत्र गोवर्धन निवासी पिंडौरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली लाने वाले किसान नीटू पुत्र राजबीर निवासी ऊन को सम्मानित किया। मिल के गन्ना महाप्रबंधक आरएल साहू, कृष्णलाल खांची, गोपाल सिंह, रणवीर सिंह, जन्मेजय, जयकुमार, गन्ना समिति ऊन के चेयरमैन कटार सिंह, दिनेश गोयल आदि मौजूद रहे।