फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के चालकों को मिलेंगे वर्दी, मौजे व जूते

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। चालकों के लिए नेम प्लेट और सीट बेल्ट अनिवार्य करने के बाद अब परिवहन निगम ने रोडवेज बस के चालकों के लिए नई व्यवस्था दी है। निगम ने प्रत्येक वर्ष रोडवेज बसों के चालकों को यूनिफार्म, जूते और मोजे देने का फैसला लिया है। इस संबंध में प्रबंध निदेशक ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। एक माह के भीतर निगम सभी चालकों को यह तीनों चीजें उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने रोडवेज चालकों के लिए बेहतर एवं आरामदायक ड्राइविंग सुनिश्चित करने के साथ ही सुरक्षित एवं नियंत्रित ड्राइविंग में मदद करने के लिए यह सुविधा प्रदान की है। नई व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चालकों को एक जोड़ी यूनिफार्म, दो जोड़ी मोजे व एक जोड़ी जूते दिए जाएंगे। इससे निगम में कार्यरत स्थायी व गैर स्थायी 25 हजार 255 चालकों को फायदा होगा। यही नहीं, निगम की ओर से चालकों को प्रतिवर्ष यह सामान दिया जाएगा, ताकि निगम का सभी बसों के लिए पूर्ण वर्दी और अनुशासित ड्राइविंग का अभियान सफल हो सके। इस संबंध में परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी करते हुए 15 सितंबर तक अच्छी गुणवत्ता एवं कंपनी से अनुबंध कर यह सामान उपलब्ध कराने और इसके बाद 20 सितंबर तक निगम को सूचित करने को कहा है। इसके लिए परिवहन निगम ने चार करोड़ 35 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है।
-----
अगले साल परिचालकों को भी यही सुविधा
निगम ने निर्देश में स्पष्ट किया है कि इस साल रोडवेज बसों के चालकों को जूते, मोजे व यूनिफार्म की सुविधा दी जा रही है। लेकिन, अगले साल से निगम के स्थायी एवं संविदा परिचालकों को भी निगम यही सुविधा मुहैया कराएगा।
विज्ञापन

--------------------------
बेहतर, नियंत्रित व सुरक्षित ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने अपने चालकों के लिए यह व्यवस्था की है। अगले माह तक सभी चालकों को यह सामान मुहैया करा दिया जाएगा, जिसके बाद चालकों के लिए इस सामग्री को पहनना अनिवार्य कर दिया जाएगा।--मनोज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें