फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो- बाईपास समेत कई समस्याओं को उठाया

Sun, 24 Dec 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते उद्यमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में जिला उद्योग-व्यापार बंधु की बैठक में शामली बाईपास, रोडवेज डिपो व औद्योगिक फीडर बनाकर 24 घंटे बिजली दिलाए जाने के साथ ही कई मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन
शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उद्योग व्यापार बंधु की बैठक सीडीओ रेणू तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आईआईए शामली के चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य और संरक्षक मोहित जैन ने कहा कि शामली के औद्योगिक क्षेत्र का फीडर अलग बनाया जाए। अभी तक औद्योगिक क्षेत्र को सिटी बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। वहीं, गोहरनी रजवाहे की सफाई कराई जाए। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर खडंजा लगवाया जाए। साथ ही खेडीकरमू पूर्वी यमुना नहर पुल से औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क किनारे विद्युत खंभे लगाकर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाए। उद्यमियों ने आरोप लगाया कि मन्ना माजरा और मवी गांव के पास कोयला चोरी हो रहा है, उस पर पूर्व में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। व्यापारी अंकित गोयल ने नई उद्योग नीति के लिए कार्यशाला का आयोजन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक नियमित रूप से कार्यालय में नहीं आते हैं, सप्ताह में दो या तीन दिन उनके बैठने की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
वहीं, व्यापार बंधु की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने रोडवेज डिपो का मुद्दा उठाकर कहा कि कई साल बीतने के बावजूद रोडवेज डिपो की कार्यशाला की स्थापना लटकी हुई है। साथ ही शामली बाईपास का निर्माण कराने की मांग की। कमलबीर ने जिला अस्पताल निर्माण के लिए धनराशि दिलाने, पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। वहीं, शहर में अग्रसेन पार्क के पास से टैक्सी स्टैंड हटवाने की मांग भी की गई। अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह ने व्यापारियों को बताया कि शामली बाईपास का कार्य दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के तहत कराया जाना है, जिसका निर्माण केंद्र सरकार कराएगी। इस दौरान वेदप्रकाश आर्य, मोहित जैन, नरेंद्र अग्रवाल, प्रवींद्र जैन, प्रवीण जैन, अतुल बंसल, अमर जैन, चरत बंसल, सतीश गोयल, आलोक जैन, आशीष जैन, अंकित गोयल, सुभाष धीमान, प्रदीप विश्वकर्मा, गौरीशंकर जिंदल, ईश्वर दयाल कंसल के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें