फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Mon, 07 Nov 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : file photo
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो ने शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और हरिद्वार  जिला मुख्यालय तक जाने के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसों की व्यवस्था की है। ये   रोडवेज बस जिले के ग्रामीण     मार्गों पर दौडे़ंगी।
विज्ञापन


 मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम वीपी अग्रवाल ने शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और हरिद्वार के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बसों का रूट और समय सारिणी जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि एक रोडवेज बस सुबह 6:00 बजे शामली से चलकर बुटराड़ा 6:30 बजे, थानाभवन 7:00 बजे, जलालाबाद 7:20 बजे थानाभवन 7:50 बजे, मुजफ्फरनगर 9:30 बजे, बिजनौर 11:30 बजे पहुंचेगी। बिजनौर से 12:00 बजे चलकर  मुजफ्फरनगर 1:30 बजे पहुंचेगी। 2:00 बजे मुजफ्फरनगर से चलकर थानाभवन 2:50 बजे पहुंचेगी।

वहां से चलकर जलालाबाद 5:00 बजे और शामली 6:00 बजे पहुंचेगी। यह                 रोडवेज बस 280 किमी की दूरी   तय करेगी। मुजफ्फरनगर डिपो की दूसरी रोडवेज बस मुजफ्फरनगर से 7:00 बजे चलकर 7:30 बजे रोहाना, चरथावल 8:10 बजे, थानाभवन 9:00 बजे, गढ़ीखाम 10:00 बजे, 11:00 बजे चरथावल, रोहाना 11:30 बजे, मुजफ्फरनगर से 12:00 बजे चलकर हरिद्वार 3:30 बजे और वहां से मुजफ्फरनगर 7:00 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन


यह  रोडवेज बस 298 किमी की दूरी तय करेगी। तीसरी बस मुजफ्फरनगर से 7:00 बजे चलकर चरथावल 8:00 बजे, कुटेसरा 8:20 बजे, चरथावल 9:00 बजे, मुजफ्फरनगर 10:00 बजे पहुंचेगी। मुजफ्फरनगर से यह रोडवेज बस हरिद्वार 1:30 बजे पहुंचेगी और   वहां से मुजफ्फरनगर 5:00               बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें