फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली से दिल्ली तक 10.30 बजे तक मिलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए इंतजाम करने में परिवहन निगम जुट गया है। शामली से सभी रूट पर पर्याप्त बसों का दावा शामली डिपो के अधिकारियों ने किया है। इस बार भी महिलाएं बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी।
विज्ञापन

रक्षा बंधन के त्योहार के लिए 13 से 15 अगस्त तक बसों में काफी भीड़ रहेगी। इस बार भी रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से 15 अगस्त को बसों में काफी भीड़ रहने की उम्मीद है। शामली डिपो के एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि 14 अगस्त की रात 12 बजे के बाद से लेकर 15 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा रहेगी। यदि किसी महिला के साथ कोई पुरुष सदस्य है तो उसे टिकट लेना होगा। एआरएम ने बताया कि वैसे तो शामली से लोनी, दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ और पानीपत मार्गों पर पर्याप्त बसें हैं। शामली डिपो के पास अपनी केवल 22 अनुबंधित बसें हैं। दिल्ली लोनी के लिए हर आधे घंटे में सर्विस है। इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी यही व्यवस्था है। यदि लगता है कि किसी रूट पर सवारियां अधिक हैं तो नजदीकी डिपो से तालमेल कर व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली से सहारनपुर तक चलने वाली दो एसी बसें भी चलेंगी। ये बसें दिन में तीन चक्कर लगाएंगी। एआरएम ने बताया कि शामली से बड़ौत, बागपत, लोनी और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रात को रात साढ़े 10 बजे तक बसें मिलेंगी। रात 7.30 से 10.30 बजे तक लगातार हर एक घंटे पर ये बसें आएंगी। ये बस सहारनपुर से आती हैं।
वैकल्पिक इंतजाम किए
एआरएम के अनुसार शासन के निर्देश हैं कि रक्षा बंधन पर किसी भी यात्री को परेशानी नही होनी चाहिए। यदि किसी रुट पर सवारियां अधिक हैं तो विभाग दूसरे नजदीकी डिपो से तालमेल कर वैकल्पिक व्यवस्था करेगा। शामली से सहारनपुर, कैराना, पानीपत मार्ग पर यात्री अधिक होने पर सहारनपुर डिपो से बसें ली जाएंगी। मुजफ्फरनगर रुट के लिए खतौली, सहारनपुर के लिए बड़ौत डिपो से बसों की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

अधिक यात्रा पर चालकों को इंसेंटिव
रक्षा बंधन के लिए परिवहन निगम ने चालकों के अवकाश बंदकर दिए हैं। 13 से 18 अगस्त तक चालकों के लिए अतिरिक्त यात्रा पर इंसेटिव प्रोत्साहन योजना भी लागू की है। इसका लाभ् चालक उठा सकते हैं यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
राखियों से सजे शहर के बाजार, जमकर खरीदारी
शामली। रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस के लिए बाजार सजे हैं। इनमें पूरी रौनक छाई हुई है। बाजारों में रंग बिंरगी राखियों के अलावा तिरंगे भी नजर आने लगे हैं। शाम के समय बाजारों में अच्छी रौनक है। लोगों अपनी रिश्तेदारियों में राखियां भेज रहे हैं। इस बार बाजार में महिलाओं के लिए खासतौर से महिलाओं के लिए राखियां आई हैं। स्कूलों में दो दिन की छुट्टी होने से बाजार में अच्छी खासी रौनक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें