शामली। डीएम अखिलेश सिंह द्वारा जनपद के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का शनिवार को एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और खंड विकास अधिकारियों से निरीक्षण कराया। इस दौरान कहीं चिकित्सक गायब मिले, तो कहीं पर पहले दिन ही उपस्थिति दर्ज होना पाया गया।
सीएचसी शामली का एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. विजेंद्र कुमार आठ अगस्त से अनुपस्थित चल रहे थे। डॉ. जाहिद अली त्यागी के नौ अगस्त को ही अगले दिन के हस्ताक्षर किया जाना पाया गया। डॉ. अनीता बत्रा अनुपस्थित मिलीं, तो डॉ. सोमपाल सिंह की उपस्थिति पंजिका में सीएल अंकित मिली, लेकिन कोई अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं मिला। सीएचसी कुड़ाना में डॉ. चंदन पांडेय द्वारा नौ अगस्त को अगले दिन के उपस्थिति के हस्ताक्षर करना पाया गया। जबकि डॉ. अश्वनी कुमार अनुपस्थित मिले। सीएचसी कैराना में डॉ. विकास अनुपस्थित मिले। सीएचसी थानाभवन में डॉ. कांति प्रसाद, वरुण कुमार, प्रवीश शर्मा, टिंकल (स्टाफ नर्स), रीतू (बीसीपीएम), सरफराज खान (बीईओ), अनिल, साजेद खान (बीपीएम) अनुपस्थित मिले। डॉ. कनिका मिश्रा माह फरवरी से अनुपस्थित चल रही हैं। सीएचसी झिंझाना में डॉ. अशोक सैनी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित, लेकिन बाद में पहुंच गए। सीएचसी ऊन में डा. उमेश शर्मा, डा. रेणुका, अलका शर्मा (डब्ल्यूए), सुनील मिश्रा, राजीव शर्मा (एचएस), रेणू शर्मा (एसएन), भूपेंद्र एक अगस्त से अनुपस्थित चल रहे हैं। डीएम ने बताया कि सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर को अनुपस्थित मिले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
बहावड़ी पीएचसी पर ताला लगा मिला
पीएचसी बहावड़ी के भवन के गेट पर ताला लगा पाया गया। कोई भी चिकित्सक और स्टाफ उपस्थित नहीं मिला। पीएचसी सिलावर में डॉ. श्रेष्ठ कुमार राठी, शिमला व इंद्रावती (एएनएम) पम्पोस (एलटीएन) अनुपस्थित मिले। पीएचसी भनेड़ा कासोपुर में डॉ. राघव अग्रवाल 8.40 बजे उपस्थित हुए। नितिन कुमार (फार्मेसिस्ट) व अमित कुमार (बीएचडब्ल्यू) अनुपस्थित मिले। पीएचसी बनत में 8.20 बजे गेट पर ताला मिला। पुन: 9.05 बजे निरीक्षण में डॉ. मीनाक्षी अनुपस्थित मिलीं। पीएचसी ऊंचा गांव में डा. एसएम एजाज, प्रमोद (स्वीपर), साजिद (वार्ड ब्वाय), कुसुमलता (एएनएम) ललिता (स्टाफ नर्स) अनुपस्थित मिली। पीएचसी कंडेला 8.35 से 09.30 बजे तक पूर्णतया बन्द मिला। पीएचसी भूरा में डा. विकास कर्णवाल, वीरसैन (फार्मेसिस्ट) अनुपस्थित मिले। पीएचसी गंगेरू में संगीता (एएनएम), आशु (स्टाफ नर्स) अनुपस्थित मिले। पीएचसी राजपुर छाजपुर में उर्वशी वशिष्ठ (फार्मेसिस्ट), पीएचसी लिसाढ़ में डा.सुमित की 09 व 10 अगस्त की उपस्थिति पंजिका में सीएल लगी मिली, लेकिन अवकाश प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।
समय अंकित करने को कहने पर किया अभद्र व्यवहार
पीएचसी गढ़ी अब्दुल्ला खां में 8.30 बजे मुख्य द्वार का ताला लगा पाया गया। पीएचसी हरड़ फतेहपुर में डॉ. मोहम्मद नौ बजे बजे उपस्थित हुए। तहसीलदार शामली ने रिपोर्ट दी कि उन्हें उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करते हुए समय अंकित करने को कहा गया उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। श्वेता (स्टाफ नर्स) अमित कुमार अनुपस्थित मिले। पीएचसी जलालाबाद में डा. विक्रम कुमार सिंह द्वारा दिनांक नौ अगस्त को ही अगले दिन की उपस्थिति के हस्ताक्षर किये जाना पाया गया। डा. संदीप कुमार, महिदा (स्टाफ नर्स),मंजू रानी (संविदा एएनएम), रविता देवी (संविदा एएनएम) अनुपस्थित मिली। पीएचसी केरटू में रजनी कश्यप (एएनएम), ईश्वरी देवी (एलएचबी) अनुपस्थित मिले। पीएचसी चौसाना में इग्नेस मैसी, मिड लेबल सर्विस प्रोवाइडर 03 माह की ट्रेनिंग पर जाने बताये गये, यह भी बताया गया कि अधिकांश अनुपस्थित रहते है। पीएचसी गढ़ीपुख्ता में डा. सलीम, नरेन्द्र कुमार (वार्ड ब्वाय), संजय मित्तल (फार्मेसिस्ट) अनुपस्थित मिले।