फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़कों का जल्द होगा निर्माण, बढ़े रेट पर खरीदा जाएगा तारकोल

Fri, 22 May 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में तारकोल के दामों में बढ़ोतरी के चलते 100 करोड़ रुपये से अधिक के सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो गए थे। अब शासन स्तर से बढ़ी कीमतों पर ही तारकोल खरीदने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते जल्द ही जिले की 25 से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत विभिन्न एजेंसियों की ओर से 100 से अधिक स्थानों पर सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य चल रहे थे। इनमें कई सड़कों का निर्माण तारकोल से किया जाना है, जबकि कुछ स्थानों पर सीसी सड़कें बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि अधिकांश परियोजनाओं के टेंडर उस समय जारी हुए थे, जब तारकोल के दाम काफी कम थे। अब अचानक कीमतों में दोगुनी बढ़ोतरी होने से लागत बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें