फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीएमओ कार्यालय पर एनएचएम कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

Fri, 22 May 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के सीएमओ कार्यालय में धरने पर बैठेे स्वास्थ्य कर्मचारी । संवाद
विज्ञापन
शामली। दो माह से मानदेय न मिलने पर उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के एनएचएम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनका मानदेय उनके खाते में नहीं भेजा जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जिले के स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर 409 एनएचएम कर्मचारी नियुक्त है। बृहस्पतिवार को जिले के सभी एनएचएम कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन कर धरना दिया। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संगीत शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। एक साल से समय पर मानदेय नहीं मिलने की समस्या से कर्मचारी जूझ रहे हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण टीकाकरण, क्षय रोग जांच, पैथोलॉजी लैब की जांच, दवा वितरण, सीएचओ के कार्य और टेली मेडिसिन्स आदि स्वास्थ्य सेवाएं बंद रही, जिससे मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने धरने पर पहुंचकर कर्मचारियों को बताया कि बुधवार शाम को शासन से बजट जारी किया है। जल्द ही उनके खातों में मानदेय पहुंच जाएगा, लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मानदेय उनके बैंक खाते में नहीं पहुंचता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
जिला अस्पताल में मरीजों के सैंपलों की नहीं हुई जांच
शामली। जिला अस्पताल की एकीकृत लैब में एनएचएम के तहत संविदा पर लैब टैक्नीशियन नियुक्त है। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते पैथोलॉजी लैब में मरीजों के सैंपल लिए गए, लेकिन जांच कार्य बंद रहा। मरीजों के 200 से ज्यादा सैंपल लिए गए। सभी मरीजों को जांच रिपोर्ट बाद में देने को कहा गया, जिससे मरीज बिना जांच रिपोर्ट के वापस जाना पड़ा।
सॉफ्टवेयर बंद होने से डेढ़ घंटा सीटी स्कैन जांच रही बंद
शामली। जिला अस्पताल में मरीजों की सीटी स्कैन जांच की निशुल्क सुविधा है। रोजाना 70 से ज्यादा मरीजों की सीटी स्कैन जांच होती है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे सॉफ्टवेयर अचानक बंद हो गया, जिससे सीटी स्कैन जांच का कार्य बंद हो गया। इससे मरीज इंतजार में बैठे रहे। डेढ़ बजे सॉफ्टवेयर चालू होने पर मरीजों की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें