शामली। उत्तर प्रदेश शासन से 23 करोड नौ लाख रुपये की धनराशि की लागत की जिले की दो सड़कों की मंजूरी हो गई है। दोनों मुख्य सड़कों की प्रथम किस्त के रूप में धनराशि जारी कर दी गई है। शासन से स्वीकृत की गई दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के जलालाबाद कस्बे से गंगोह नुकड़ सहारनपुर मार्ग गंदेवड़ा संगम और एलम भनेड़ा और डांगरोल मार्ग 10 मीटर चौड़़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
जिले के लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली की ओर से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के जलालाबाद कस्बे से गंगोह-नुकड़ और सहारनपुर मार्ग को गंदेवड़ा संगम और एलम भनेड़ा और डांगरौल मार्ग 10 मीटर चौड़़ी सड़क का निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करके शासन को भिजवाया गया था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के जलालाबाद कस्बे से गंगोह-नुकड़ और सहारनपुर मार्ग को गंदेवड़ा संगम तक लखनऊ में वित्तीय व्यय समिति की बैठक में स्वीकृति हुई थी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि शासन ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के जलालाबाद कस्बे से गंगोह-नुकड़ और सहारनपुर मार्ग को गंदेवड़ा संगम तक सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 18 करोड़ 19 लाख 93 हजार रुपये और एलम-भनेड़ा एवं डांगरोल तक चार करोड़ 95 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई थी। दो सड़कों की डेढ़ डेढ़ करोड रुपये की धनराशि प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त की गई थी। जल्दी ही दोनों सड़कों के टेंडर छाेड़कर ठेकेदार नामित्त कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर जारी कराई धनराशि : राणा
शामली। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के थानाभवन गंगोह नुकड़ सहारनपुर मार्ग गंदेवड़ा संगम के 10 मीटर चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर धनराशि अवमुक्त कराने की माग की थी। इस सड़क के निर्माण होने से जलालाबाद कस्बे से गंदेवड़ा संगम स्थल तक श्रद्धालुओं को आने जाने की सुविधा मिलेगी। उनका कहना है गंदेवड़ा संगम घाट को बड़ा पर्यटन स्थल मिनी हरिद्वार के रूप में विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सुंदर घाट, गेस्ट हाउस पुल का चौड़ीकरण हो चुका है। घाट तक सड़क बन जाने से वहां पर्यटन के साथ-साथ उद्योगों के लिए भी रास्ता खुलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सगम घाट तक सड़क निर्माण की धनराशि जारी करने पर आभार प्रकट किया है।