फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रालोद छात्र सभा का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
शामली में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते युवा रालोद कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
शामली। रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम अरविंद कुमार चौहान को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आर्यन चौधरी के साथ कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने भारत रत्न किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने पर रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 19 जून को आलोक तिवारी नाम के व्यक्ति, जिसने अपनी फेसबुक पर पता कानपुर लिखा हुआ है, उसने अभद्र टिप्पणी की है। इसे किसानों और रालोद पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है। इससे सभी की भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर निखिल कुमार, अभिनव, बादल, लक्ष्य बालियान शिवांक चौधरी, कार्तिक, अमर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें