संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को भैंसवाल रोड स्थित कार्यालय पर रोड शो, कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान भैंसवाल रोड पर जाम लगा रहा। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान, प्रदेश महासचिव दिलप्रीत कोहली और क्षेत्रीय अध्यक्ष मारूफ अली का स्वागत कर कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति उत्साह प्रदर्शित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने की। कार्यकर्ताओें ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ही किसानों, मजदूरों, युवाओं और अल्पसंख्यकों की सच्ची आवाज है। पार्टी समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मेलन में विधायक अशरफ अली खान (थानाभवन), विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राव वारिस, प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान और क्षेत्रीय अध्यक्ष मारूफ अली समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। रोड शो के दौरान लबनान चौधरी ने पदाधिकारियों का स्वागत किया, वहीं जिलाध्यक्ष उमरदीन मंसूरी ने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को बुलाकर सम्मेलन को मजबूती प्रदान की।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महासचिव डॉ. विक्रांत जावला, दिलप्रीत सिंह, विनय प्रधान डॉ. मुबारिक अली, गुलाब सिंह, विनय प्रधान,विकास धीमान, आर्यन चौधरी, धर्मवीर चेयरमैन, विजय कौशिक, अब्दुल गफ्फार रहे।
शामली में माजरा रोड पर रालोद कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन में रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के- फोटो : बाघ के ताजा पगचिह्न मिले।