फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके, केकेजीएस काॅलेज का दबदबा

Wed, 28 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर के आरके इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। जनपद की तीनों तहसील के विभिन्न कॉलेजों  के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


सोमवार को शहर के झिंझाना रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज में तहसील स्तर की तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें         बालिका वर्ग में कन्या गुरुकुल इंटर कॉलेज भैंसवाल, बालक वर्ग में आरके इंटर कॉलेज शामली का दबदबा कायम रहा। 

दूसरे दिन की प्रतियोगिता बुधवार को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। इस दौरान खेल प्रशिक्षक योगेंद्र मलिक, विकास तोमर, सतवीर मलिक, अरुण सिंह, मदनपाल सिंह, नरेश तोमर, फूल कुमार, अमरपाल, सतेंद्र वर्मा, आशीष कुमार, नवाब सिंह, रितेंद्र, पुष्पेंद्र कुमार, नीरज बेनीवाल, शांति देवी, ऋचा, राधेश्याम, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


वहीं, 100 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में गुड़िया गुरुकुल कॉलेज भैंसवाल प्रथम, जूनियर में नंदिनी गुरुकुल प्रथम, सीनियर वर्ग में किरन पंवार गुरुकुल प्रथम, 200 मीटर में सीनियर वर्ग में किरन पंवार भैंसवाल प्रथम, सब जूनियर में अवंतिका पंवार भैंसवाल प्रथम, जूनियर वर्ग में नंदिनी भैंसवाल प्रथम पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में ज्योति भैंसवाल प्रथम, जूनियर वर्ग में गुलफाना जैन कन्या शामली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें