फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके कॉलेज में चलेंगी सांध्यकालीन कक्षाएं

Fri, 23 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शामली में छात्र-छात्राओं की ओर से लगातार किए जा रहे हंगामे और प्रदर्शनों के बाद आरके कालेज में सांध्यकालीन कक्षाएं संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इस बारे में सीसीएस यूनिवर्सिटी की ओर से कालेज को एक पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


दाखिलों से वंचित चल रहे छात्र-छात्राओं को इससे काफी राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार को कालेज प्राचार्य कृष्णपाल देशवाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा 21 सितंबर को सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने के लिए अनुमति दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि दाखिलों से वंचित छात्र-छात्राएं कालेज में बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी रसायन विज्ञान एवं बीएससी बायोलॉजी में सांध्यकालीन कक्षाओं में दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कालेज में शुक्रवार से कार्यालय के कमरा नंबर एक से प्रवेश के लिए सहमति पत्र भरकर 26 सितंबर तक कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें