कैराना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मामौर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मामौर में विज्ञान, गणित, पर्यावरण, भूगोल, कृषि विज्ञान, गृहविज्ञान आदि से संबंधित प्रदर्शनी, क्विज, निबंध, चार्ट मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा के बालक और बालिका से पूछे गए एक सवाल को सबसे कम समय में जवाब देने वाले को क्विज सीट पर आने का मौका दिया गया। प्रतियोगिता का संचालन सहायक अध्यापक मोहम्मद यामीन ने किया। कक्षा छह में कलाम ग्रुप, कक्षा सात में सीवी रमन ग्रुप तथा कक्षा आठ में कलाम ग्रुप विजयी रहे। चार्ट मेकिंग में कक्षा छह की रिजवाना प्रथम, कक्षा सात के सादिक द्वितीय तथा कक्षा सात से बिट्टू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में सौरभ कुमार, निबंध में प्रीति, गौरव और सौरभ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैंडवॉश की महत्व बताया गया। निर्णायक अरविंद कुमार, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मामौर रहे। विजेताओं को गिफ्ट और प्रशस्तिपत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक अली नवाज, ग्राम प्रधान नूरदीन, पूर्व प्रधान दिलशाद, शफीक, शिक्षा, लियाकत, नवाब, किरण, जयपाल, मेहरबान आदि उपस्थित रहे।