फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन जिलों में फैले रिश्तेदारी कनेक्शन का खुलासा

Sun, 26 Apr 2026 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में यूट्यूबर सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज कर दी गई है। जांच में सामने आया है कि सलीम शामली के अलावा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में अपनी रिश्तेदारियों में भी आता-जाता रहता था। पुलिस अब उसके संपर्क में रहे लोगों और सोशल मीडिया अकाउंट की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला वर्ष 1995 का है। दिल्ली में एक व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र संदीप बंसल का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वर्ष 1997 में अदालत ने सलीम और उसके साथी अनिल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वर्ष 2000 में दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सलीम अदालत में पेश नहीं हुआ। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने उसे लोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। nरिश्तेदारियों और संपर्कों की जांच : सलीम के भाई मुजफ्फर ने बताया कि वह करीब 34 साल पहले शामली से चला गया था और उसके बाद परिवार से उसका कोई संपर्क नहीं रहा। पुलिस के अनुसार, सलीम अपने घर तो नहीं आता था, लेकिन शामली में अपने दोस्तों से मिलने के लिए और रिश्तेदारियों में आता-जाता रहा है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सलीम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। इस मामले में खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और सलीम के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही हैं। शामली के नानूपुरा स्थित जिस मकान में सलीम रहता था, वहां अब उसका भाई मुजफ्फर और अन्य परिजन रह रहे हैं। यह मकान जर्जर हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें