फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के प्रयास से भाजपा में फिर से वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए के जाने फैसले से खुश होकर भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल के समक्ष कई किसान नेताओं ने भाजपा में घर वापसी की घोषणा की है।
विज्ञापन

शामली के पूर्व गन्ना डायरेक्टर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र निर्वाल कृषि कानून लागू किए जाने के विरोध में गत पांच फरवरी को रालोद मुखिया जयंत चौधरी की भैंसवाल रैली में रालोद में शामिल हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए के जाने फैसले से खुश होकर शुक्रवार को भाजपा सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल की मौजूूदगी में शामली के पूर्व गन्ना डायरेक्टर व भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र निर्वाल, भाजपा शामली ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष देशपाल राणा, हरपाल पंवार, रविंद्र प्रधान, चंद्रपाल लिलौन, संजय जैन, रणधीर निर्वाल, ओमबीर निर्वाल, संजीव तोमर, नरेश सिंभालका आदि ने भाजपा में शामिल होकर घर वापसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें