फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर बंदिशें, किसानों पर रही पैनी नजर

विज्ञापन
शामली में सहारनपुर तिराहे पर तैनात पीएससी के जवान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सीमा पर बंदिशें, किसानों पर रही पैनी नजर
विज्ञापन

शामली। सर्वखाप पंचायत के आह्वान पर किसानों के दिल्ली कूच करने की आशंका के चलते पुलिस ने जिले की सीमा पर बंदिशें लगाए रखीं। जिले से बाहर जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग की। साथ ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी किसान नेताओं के साथ ही खाप चौधरियों से संपर्क करते रहे।
बृहस्पतिवार को खाप चौधरियों एवं किसानों ने दिल्ली सीमा पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की थी। इस घोषणा के चलते पुलिस ने बुधवार रात से ही जिले की सीमाओं पर बेरिकेडिंग लगा दी थी। जनपद से बाहर जाने वाले रास्तों पर दस जगहों पर बेरिकेडिंग लगाई गई थी। मुजफ्फरनगर रोड पर बाबरी, एसटी तिराहा, बिडौली और झिंझाना में गाड़ीवाला चौक पर पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग की। एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले से कोई भी किसान दिल्ली सीमा के लिए नहीं गया। वाहनों की चेकिंग की गई तथा किसान नेताओं से संपर्क बनाए रखा। उन्होंने बताया कि जिले में पूरी तरह शांति रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
कांधला। पुलिस ने किसानों को आंदोलन में जाने से रोकने के लिए दिल्ली बस स्टैंड सहित कई पुलिस चौकियों पर चेकिंग अभियान चलाया। सुबह से ही एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी, सीओ कैराना जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों की निगरानी में दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने क्षेत्र के गांव खंद्रावली पुलिस चौकी, एलम पुलिस चौकी और भभीसा पुलिस चौकी पर भी वाहनों की चेकिंग की। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने बताया कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया है। शाम तक कस्बे से होकर कोई किसान दिल्ली की और नहीं गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें