फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। एआरटीओ ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटे और जुर्माना वसूला। वहीं, बजाज शुगर मिल पर पहुंच गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।
विज्ञापन

एआरटीओ मुंशीलाल ने बृहस्पतिवार को कस्बा थानाभवन में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर गुजर रहे ओवरलोड ट्रकों को रोककर उन पर जुर्माना लगाया। उन्होंने ऐसे कई वाहनों पर दस हजार का जुर्माना लगाया जिन पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए थे। इसके बाद एआरटीओ शामली थानाभवन बजाज शुगर मिल पर पहुंचे जहां उन्होंने केन यार्ड में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए। कहा कि सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण रात्रि में हादसों की आशंका बढ़ जाती है। किसान वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगने से कुछ हादसों को टाला जा सकता है।
उन्होंने शुगर मिल कर्मचारियों चेतावनी दी कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गन्ना ढुलाई कराने पर कार्रवाई की जाएगी। गन्ना ढुलाई करने वाले ट्रकों पर रिफ्लेक्टर जरूर होने चाहिए। डीएम के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है जिसमें कई वाहनों से जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें