-शामली। हथिनीकुंड बैराज से अधिक पानी छोड़ने के बाद बाढ़ की आशंका के चलते मंडलायुक्त ने सिंचाई, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के अवकाश पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
सूचना विभाग द्वारा जारी कि गई विज्ञप्ति के अनुसार मंडलायुक्त ने यमुना से प्रभावित सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है। यदि बाढ़ जैसी स्थिति बनती है तो राजस्व, सिचाई, बाढ़ नियंत्रण आदि संबंधित किसी भी विभाग के अधिकारी कर्मचारी अवकाश पर नहीं जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग तटवर्ती गांवों में चिकित्सा और आपूर्ति विभाग खाने के पैकेट आदि की व्यवस्था के इंतजाम रखेंगे। देर रात कैराना एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा ने बताया कि चार नई बाढ़ चौकियां बनाई जा रही है। पब्लिक इंटर कॉलेज में राहत कैंप बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आपूर्ति विभाग को खाने के पैकेट बनाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा रही है।