फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूजल जागरूकता के लिए विभागों को दी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भूजल जागरूकता के प्रयासों को एक अभियान का रूप देने के लिए प्रदेश में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीडीओ ने बताया कि प्रदेश में 75 प्रतिशत सिंचाई भूजल संसाधनों से होती है तथा 80 प्रतिशत जनता अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए भूजल पर निर्भर हैं। दो-तीन दशकों में प्रदेश में सिंचाई पेयजल एवं औद्योगिक सेक्टर में भूगर्भ जल स्रोतों का अत्यधिक दोहन होने से भूगर्भ जलस्तर में चिंताजनक गिरावट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भूगर्भ जल के महत्व को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जाएगा।
लघु सिंचाई विभाग शामली/भूगर्भ जल विभाग सहारनपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र शामली, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शामली, वन विभाग, जिला पंचायत आदि विभागों की सहभागिता इसमें सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित तिथि के अनुसार विभाग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। उसकी फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी कराकर नोडल विभाग कार्यालय अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई खंड शामली उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें