शामली। जिले की शिक्षिकाओं ने बिहार की तर्ज पर माह में तीन दिन का पीरियड विशेष अवकाश देने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी के नेतृत्व शिक्षिकाओं का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक तेजेेेंद्र निर्वाल के माजरा रोड आवास पर पहुंचा। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन विधायक को सौंपा। शिक्षिकाओं ने कहा कि पीरियड के दौरान महिलाओं की शारीरिक व मानसिक स्थिति अन्य सामान्य दिनों की अपेक्षा में तकलीफ होती है। इसी लिए बिहार की तर्ज पर एक माह में तीन दिन का पीरियड अवकाश दिया जाए। मौके पर महामंत्री सारिका, रेणुका शर्मा, कविता गुप्ता, पिंकी सिंह, अनुराधा, रेशमा, अनीता तोमर, नीरा मलिक, राजेश चौधरी, कुसुम लता, संगीता तरार, निशू, उषा, सुवासिनी मौजूद रहीं।