फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की कोतवाल बनीं छात्रा का सम्मान

Sat, 09 Dec 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
possitive - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। एक दिन के लिए शामली कोतवाली प्रभारी बनी छात्रा कोमल को गांव गोहरनी में कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। छात्रा ने कोतवाली शामली में एक दिन संभाली जिम्मेदारी के बारे में अपने अनुभव साझा किए। गांव गोहरनी निवासी कोमल शामली के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 11 वीं की छात्रा है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कोमल को एक दिन के लिए शामली कोतवाली का इंचार्ज बनाया था।
विज्ञापन


इस दौरान कोमल ने वह सभी कार्य किए, जो एक कोतवाल को करने होते हैं। जैसे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने, थाने, हवालात और मालखाने का निरीक्षण, स्कूल और प्रमुख स्थानों पर एंटी रोमियो स्कवॉड के साथ चेकिंग कराने के साथ ही पुलिस जीप से गश्त की और सीयूजी नंबर पर तथा थाने पर पहुंचने वाले लोगों की समस्याएं सुनी थीं।

वहीं, शनिवार को गांव गोहरनी में छात्रा कोमल को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम हुआ। उसमें जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, ग्राम प्रधान विपिन राणा और कुलदीप पंवार आदि ने कहा कि छात्रा कोमल ने एक दिन की कोतवाल बनकर अहसास करा दिया है कि लड़कियां किसी कार्य में पीछे नहीं है। वहीं, कोमल ने भी कहा कि एक दिन की जिम्मेदारी संभालकर उसने बहुत कुछ सीखा कि पुलिस की ड्यूटी क्या क्या है, किस तरह पुलिस कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दीपक राणा, मनोज, सतेंद्र, पूर्व प्रधान कृष्णपाल, ओमपाल सिंह, उपेंद्र चौधरी, रवि, डाक्टर ईश्वर, चंद्रवीर और रिामकुमार आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें