फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी साहब के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया

विज्ञापन
शामली माजरा रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पअर्पित करते रालोद कार्यकर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/कैराना/कांधला। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाई रास्ते पर चलने का संकल्प लिया और सरकार से उन्हें भारत रत्न देेने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। लॉकडाउन के कारण सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया। पदाधिकारियों ने चौधरी साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। पदाधिकारियों ने चौधरी साहब के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली, प्रदेश महासचिव ऋषिराज राझड़, जिला महासचिव रजनीश कोरी, सहदेव मुखिया आदि मौजूद रहे। उधर, कैराना क्षेत्र के गांव बराला में शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य चौधरी वाजिद अली के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर फूल चढ़ाकर कार्यकर्ताओं ने उनकी स्मृतियों को याद किया। वाजिद अली ने कहा कि राजनीति में चौधरी चरण सिंह का जीवन ईमानदारी की मिसाल रहा है। उन्होंने सरकार से चौधरी साहब को भारत रत्न का सम्मान देने की मांग की। उधर, कांधला में दिल्ली बस स्टैंड पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर राजन जावला, योगेश भभीसा, अरविंद भारसी, नीरज पंवार, पप्पू, बिजेंद्र पंवार, वर्निक जावला आदि मौजूद रहे।

कांधला में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI

कैराना के गांव बराला में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते कार्यकर्- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें