शामली वीवी इन्टर कॉलिज में एनएसएस शिविर के समापन पर स्वामी विवेकान्द के चित्र माल्यापर्ण करते व?
- फोटो : SHAMLI
शामली। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि संकल्प और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। जिस व्यक्ति का संकल्प जितना मजबूत होगा, वह उतनी ही आसानी से सभी बाधाओं को पार कर लेता है।
मंगलवार को वीवी इंटर कालेज शामली में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के समापन समारोह में विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्र विकास की भावना का भाव जिस व्यक्ति के मन में होता है, वही व्यक्ति उत्तम और श्रेष्ठ होता है। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि दीन और असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ी समाज सेवा और परोपकार है। भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष डॉ. विपिन कौशिक ने कहा कि जिस व्यक्ति के पास अनुशासन है वही व्यक्ति श्रेष्ठ होता है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर छात्रों में नेतृत्व कला का विकास करके उनके बौद्धिक स्तर को आगे बढ़ाने में सहायक रहते है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर के दौरान कनान और अमन को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक और मुस्कान को सर्व श्रेष्ठ स्वयं सेविका के पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मौके पर कालेज प्रबंधक संजय प्रबंधक संजय सिंघल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुराग शर्मा, कुलदीप मलिक, संजीव शर्मा, प्रमोद कुमार, गुरुदास सिंह, अमरपाल सिंह, अर्जुन राम, राजनाथ सिंह आदि रहे।