फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो वेंडिग जोन में ठेली-रेहड़ा खड़ा करने पर 17 का शांतिभंग मं चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मंगलवार को एसडीएम मणि अरोरा के निर्देश पर पुलिस ने नो-वेंडिंग जोन में बाजारों और मुख्य मार्गों पर फल-सब्जियों की रेहड़ी ठेली लगाने वालों 17 लोगों को पकड़ लिया। ठेली लगाने के आरोपी मोहसीन निवासी बेगमपुरा, राजेंद्र निवासी झाड़खेड़ी, कय्यूम निवासी आर्यपुरी, अकरम, तस्लीम, शमशाद, जुनैद, फुरकान और फिरौज निवासी रेतेवाला, इरशाद निवासी बड़ी आल, इम्तयाज, इसराइल, उमरदीन, नसीम निवासी आलकलां, दिलशाद निवासी आलदरम्यान, वसीक निवासी बिसातियान व अफसर निवासी खेलकलां का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। एसडीएम ने बताया कि पहले दो बार बाजारों में नो-वेंडिंग जोन में ठेली नहीं लगाने की हिदायत दी गई, लेकिन इसके बाद भी बाजारों में ठेली लगने के कारण जाम की स्थिति बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें